मुजफ्फरपुर, मार्च 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में प्रस्तावित कॉलेजों को संबद्धन देने में इसबार भी सख्ती बरती जायेगी। संबद्धन के लिए 72 कॉलेजों ने आवेदन किया था। इसके बाद विवि ने 10 टीमों का गठन किया था। सभी टीम ने लगभग जांच पूरी कर ली है। नौ मार्च को संबद्धता समिति की बैठक में इन कॉलेजों को संबद्धन देने पर चर्चा की जायेगी। सूत्रों ने बताया कि जांच के दौरान कई कॉलेजों में भवन अधूरे मिले हैं तो कुछ के पास पांच एकड़ जमीन नहीं मिली है। ऐसे कॉलेजों को संबद्धता मिलने में संकट है। कुछ कॉलेजों में काफी अच्छी व्यवस्था पाई गई है। बिहार विवि ने प्रमंडल के सभी जिलों में कॉलेजों के निरीक्षण के लिए टीम का गठन किया था। टीम ने अलग-अलग समय पर जाकर कॉलेजों का निरीक्षण किया। कुछ कॉलेज ऐसे भी थे, जिन्होंने जांच कराने से ही इनकार कर दिया। बिह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.