संवाददाता, जून 29 -- कॉलर को थोड़ा से ऊपर उठाया, समेटी आस्तीन और हाथ झटककर दवा की दलाली में जेल भेजे गए छह आरोपित बाहर निकल आए। उन्होंने इन गतिविधियों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया। वीडियो के बैकग्राउंड में गाना बाप तो बाप रहेगा बज रहा है। बताया जा रहा है कि बड़ा माफिया बनने की ख्वाहिश इन छह दलालों की है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। रविवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यूपी की राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाने की पुलिस ने दो दिन पूर्व मोहनलालगंज के रहने वाले शिवांशु यादव, नरेंद्र सिंह, एकतानगर के हिमांशु बाजपेयी, तेलीबाग के शिवा रावत, कल्ली पश्चिम के विशाल कुमार और मोहित कुमार को दवा की दलाली में गिरफ्तार किया था। यह सभी आरोपित संजय गांधी स्नातकोत्तर चिकित्सा महाविद्यालय (पीजीआई) में सस्ता इलाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.