रामनगर, फरवरी 8 -- रामनगर। कॉर्बेट के ढेला रेंज में बाइक सवार दो युवकों के हाथी के करीब जाने व शोर कर चिढ़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कॉर्बेट प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। शनिवार को ढेला रेंज में एक हाथी जंगल से निकलकर सड़क पर आ गया और वह कुछ देर खड़ा रहा। इस दौरान वहां से गुजर रहे दो बाइक सवार युवक हाथी के पास चले गए और फोटो खींचते हुए परेशान करते दिखे। गुस्साए हाथी ने चिंघाड़ते हुए दोनों का कुछ दूर तक पीछा किया। दोनों ने भागकर अपनी जान बचाई। एसडीओ अमित ग्वासिकोटी ने बताया कि सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और हाथी को जंगल की ओर भेजा। इसके बाद दोनों युवक वहां से चले गए। एसडीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...