रामनगर, जनवरी 7 -- रामनगर, संवाददाता। ग्राम सांवल्दे निवासी महिला को मारने वाले आदमखोर बाघ को नहीं पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने नौ जनवरी शुक्रवार को सांवल्दे पूर्व में स्थित वन चौकी का घेराव कर धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की है। सांवल्दे पश्चिम में संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में हुई बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि कॉर्बेट प्रशासन ने मौके पर पिंजरा तो लगा दिया है, लेकिन वह टाइगर को पकड़ने के गंभीर प्रयास नहीं कर रहा है। यही कारण है कि टाइगर गांव के आसपास घूम रहा है और वह अन्य किसी को भी अपना निवाला बना सकता है। बैठक में महेश जोशी ने कहा कि कॉर्बेट पार्क का क्षेत्रफल 13 सौ वर्ग किलोमीटर है। धारण क्षमता से अधिक टाइगर तत्काल नहीं हटाए गए तो लोग इसी तरह से मारे जाते रहेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि टाइगर के हमले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.