फरीदाबाद, दिसम्बर 16 -- फरीदाबाद। पाली स्थित रविंद्र फागना क्रिकेट मैदान में खेले गए कॉर्पोरेट अभ्यास क्रिकेट मैच में टाइटंस इलेवन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ब्लू ब्रदर्स को आठ विकेट से हराया। मैच में ब्लू ब्रदर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि उनका यह निर्णय टीम के पक्ष में नहीं गया। ब्लू ब्रदर्स की पूरी टीम 19.5 ओवर में 115 रन ही बना सकी। टीम की ओर से सागर अरोड़ा ने सबसे अधिक 39 रन बनाए। उन्होंने 31 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके लगाए। वहीं साक्षत ने 13 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 18 रनों का योगदान दिया। इनके अलावा अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइटंस इलेवन ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और 13.5 ओवर में सिर्फ 1 विकेट खोकर 116 रन बनाते हुए मैच आसानी से जीत लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.