देवरिया, फरवरी 9 -- देवरिया, हिटी। नेपाल के लुंबिनी प्रदेश में नेपाल कॉम्बैट फेडरेशन एवं साउथ एशियन कॉम्बैट फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में दक्षिण एशियाई कॉम्बैट चैंपियनशिप का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। इसमें भारत से विशेष आमंत्रित कॉम्बैट फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव एवं अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक संजय राय पहलवान को नेपाल राष्ट्र की ओर से सम्मानित किया गया। थाना क्षेत्र गौरीबाजार के कतौरा निवासी राजबहादुर राय के पुत्र संजय राय पहलवान को यह सम्मान चैंपियनशिप के सफल, अनुशासित और प्रभावशाली आयोजन में दिए गए उनके सहयोग, दक्षिण एशिया सहित वैश्विक स्तर पर कॉम्बैट खेल के प्रचार-प्रसार एवं चहुंमुखी विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा कुश्ती क्षेत्र में अर्जित उपलब्धियों पर दिया गया। मुख्य अतिथि नेपाल राष्ट्र के खेल मंत्री ने संजय...