नई दिल्ली, फरवरी 12 -- पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद 'जियो न्यूज' के कॉमेडी टॉक शो 'हंसना मना है' पर भावुक हो गए। उनका गला भर गया। रुंधे गले से शहजाद ने अपनी बात कहते रहे लेकिन भावनाओं का ज्वार नहीं समेट पाए। आंखों से आंसू भी छलक पड़े। शो के होस्ट और एक अन्य गेस्ट ने उन्हें संभालने की कोशिश की लेकिन आखिरकार 'हंसना मना है' के सेट से शहजाद रोते हुए बाहर चले गए। वजह ये पाकिस्तान सुपर लीग की नीलामी में उन्हें खारिज कर दिया गया। हंसना मना है कि सेट पर होस्ट के साथ दो क्रिकेटर गेस्ट थे- मोहम्मद आमिर और अहमद शहजाद। शहजाद काफी समय से क्रिकेट से दूर हैं। वह टी20 इंटरनेशनल में शतक जड़ने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं। 34 साल के शहजाद ने पाकिस्तान के लिए 2019 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। उन्हें प्रोफेशनल क्रिकेट खेले हुए भी अरसा हो गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.