सहारनपुर, जून 26 -- सहारनपुर जनमंच सभागार में मंगलवार की रात ठहाकों और तालियों की गूंज से सराबोर हो गई जब मशहूर हास्य कलाकार अमित टंडन ने अपनी खास अंदाज में एक से बढ़कर एक चुटकुले और व्यंग्य प्रस्तुत किए। कॉमेडी नाइट शो 3.0 के इस कार्यक्रम में दर्शकों ने हंसी से लोटपोट होते हुए एक यादगार शाम का आनंद लिया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष बंसल और विशिष्ट अतिथि एएसपी मनोज यादव, एसपी सिटी व्योम बिंदल ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित कर की। अमित टंडन ने अपनी प्रस्तुति में रोजमर्रा की जिंदगी के हल्के-फुल्के किस्सों, पारिवारिक रिश्तों और सामाजिक स्थितियों पर हास्यपूर्ण अंदाज में बात की। उनकी सहज शैली और ताज़ा व्यंग्य ने हर आयु वर्ग के दर्शकों को खूब गुदगुदाया। कार्यक्रम में लोग परिवार सहित शामिल हुए लोगों के चेहरों पर मुस्कान और आंखों में चमक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.