भागलपुर, फरवरी 10 -- भागलपुर । शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा कार्यालय को निर्देश दिया कि कॉमर्स विषय के शिक्षकों को वैसे विद्यालयों में प्रतिनियुक्त या पदस्थापन करें, जहां पर कॉमर्स विषय की पढ़ाई हो रही हो। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सज्जन आर ने पत्र जारी कर कहा कि ऐसी सूचना प्राप्त हो रही है कि वाणिज्य विषय के शिक्षक वैसे विद्यालयों में पदस्थापित हैं, जहां वाणिज्य संकाय का कोड आवंटित नहीं है। निर्देश है कि वैसे सभी विद्यालय अध्यापक जो बगैर वाणिज्य संकाय कोड में पदस्थापित है, उन्हें वाणिज्य संकाय के कोड वाले विद्यालय में प्रतिनियुक्ति/पदस्थापन की कार्रवाई की जाए। साथ ही आवश्यकतानुसार वैसे विद्यालय जहां वाणिज्य विषय की पढ़ाई की आवश्यकता है, उन विद्यालयों में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से नियमानुसार वाणिज्य संकाय का कोड प्राप्त करने की कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.