जमशेदपुर, जुलाई 31 -- ग्रेजुएट कॉलेज, जमशेदपुर के वाणिज्य विभाग द्वारा कॉमर्स डे के उपलक्ष्य में आज विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. वीना सिंह प्रियदर्शि की शुभकामनाओं के साथ हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्राओं के बौद्धिक एवं रचनात्मक विकास में सहायक सिद्ध होते हैं।कार्यक्रम के प्रथम दिन कुल पाँच प्रतियोगिताएँ-भाषण प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन, निबंध लेखन, मॉडल निर्माण तथा पोस्टर प्रतियोगिता-का आयोजन किया गया, जिनमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. कुमारी अनामिका ने बताया कि यह आयोजन कॉमर्स डे की श्रृंखला का एक भाग है, जिसका उद्देश्य छात्राओं में व्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.