विकासनगर, मई 9 -- चकराता वन प्रभाग की ओर से लखवाड़ कोर प्लान योजना के तहत मल्टीपल एक्शन ग्रुप फॉर इंटीग्रेटेड रूरल डेवलपमेट धर्मावाला के सहयोग से बैराटखाई में कॉमन फेसिलिटी सेंटर की शुरुआत शुक्रवार को हुई। केंद्र से किसानों को लाभ मिलेगा। कॉमन फेसिलिटी सेंटर का उद्घाटन संस्था के मुख्य सलाहकार पीडी बहुखंडी और वन क्षेत्राधिकारी अनिल भट्ट ने किया। वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि कॉमन सेंटर खुलने से किसानों को लाभ मिलेगा। खासकर जैविक खेती उत्पादकों और सगंध पौध उत्पादकों को प्रसंस्करण, ग्रेडिंग, पैकेजिंग, मार्केटिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही गुणवत्तापरक उत्पादों की ग्रेडिंग, पैकेजिंग कर उन्हें बाजारों में बेचा जाएगा। बताया कि सेंटर से भारत के साथ ही विश्वभर के बाजारों तक स्थानीय उपज की पहुंच बनेगी। इससे आसपास के किसानों और महिलाओं को भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.