संवाददाता, अगस्त 27 -- यूपी के एटा में कक्षा चार के एक छात्र की कॉपी पर जय श्रीराम लिखा मिलने पर शिक्षक ने उसकी पिटाई कर दी। इस पर अभिभावक और हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी स्कूल पहुंच गए। हंगामा कर दिया। ये सुनकर पहुंची पुलिस शिक्षक को कोतवाली देहात ले आई। वहीं छात्र के पिता ने शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र कस्बा मरथरा में आर्य चिल्ड्रन केयर कॉन्वेट स्कूल है। इसमें मारहरा दरवाजा निवासी शाकिर हुसैन अंग्रेजी विषय पढ़ाते हैं। आरोप है कि 13 अगस्त को स्कूल के कुछ बच्चों ने कॉपियों पर जय श्रीराम लिखा मिला था तो शिक्षक ने उन पर गोल घेरा बना दिया था और आगे से ये सब नहीं लिखने की हिदायत दी थी। ये बात पता चलने पर 14 अगस्त को अभिभावक, भारतीय हिंदू परिषद गौ रक्षा दल के पदाधिकारी योगेन्द्र कुमार, प्रभात कुमार स्कूल पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.