भागलपुर, फरवरी 14 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि संयुक्त निबंधक कॉपरेटिव मुकेश कुमार ने पीरपैंती में व्यापार मंडल का निरीक्षण किया। उन्होंने सीमानपुर पैक्स, राजगांव गौरीपुर पैक्स, सलेमपुर पैक्स, हरदेव चक पैक्स आदि का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संचालित विभिन्न योजनाओं के अलावा धान खरीद, कंप्यूटराइजेशन की जानकारी ली। गोदाम निर्माण, सीएससी आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर संबंधित लोगों को आवश्यक निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...