नई दिल्ली, फरवरी 20 -- कॉकटेल फिल्म का दूसरा पार्ट आ रहा है कॉकटेल 2 जिसको लेकर काफी समय से बज है। फिल्म में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना, कृति सेनन लीड रोल में हैं। यह फिल्म साल 2012 की मूवी कॉकटेल का सीक्वल है। पहले पार्ट में दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डियाना पैंटी लीड रोल में थे। लेकिन अब फिल्म को लेकर एक नया अपडेट आया है।लेस्बियन कपल बनेंगी एक्ट्रेसेस ओसीडी टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कृति और रश्मिका फिल्म में लेस्बियन कपल का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में एक मॉडर्न रिलेशनशिप की कहानी को दिखाया जाएगा एक ट्रायएंगल के साथ। लेकिन बता दें कि अभी तक फिल्म के मेकर्स की तरफ से इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।इसी साल दिवाली पर खत्म हुई शूटिंग बता दें कि 31 जनवरी को कॉकटेल 2 के डायरेक्टर होमी अदजानिया ने बताया था कि उन्होंन...