फतेहपुर, दिसम्बर 17 -- फतेहपुर। प्रसव बाद प्रसूताओं के खानपान और दवाओं के लिये जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) के तहत दी जाने वाली 14 सौ रुपये की आर्थिक सहायता पिछले तीन माह से अटकी है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक करीब 11 हजार प्रसूताओं का भुगतान लंबित है। सितंबर माह से पोर्टल में बदलाव और तकनीकी दिक्कतों के चलते भुगतान प्रक्रिया ठप पड़ी है, जिससे लाभार्थी महिलाओं की सेहत को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीण इलाकों की महिलाओं के लिए यह राशि बेहद अहम मानी जाती है। प्रसूताओं को अस्पताल में प्रसव कराने के बाद उम्मीद होती थी कि योजना की रकम से नवजात की देखभाल, दवाइयों और खान पान में मदद मिलेगी, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी खाते में पैसा नहीं पहुंचा। हथगाम की रीना देवी ने बताया कि उन्होंने सितंबर में जिला महिला अस्पताल में प्रसव कराया था। डिस्चार्ज...