दिल्ली, मार्च 18 -- दिल्ली पुलिस ने दहशत फैलाने वाले काला जठेड़ी गैंग के तीन शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज दिल्ली पुलिस के संयुक्त सीपी, पश्चिम रेंज जतिन नरवाल ने तीनों के साथ हुए पुलिस एनकाउंटर और उनके क्राइम रेकॉर्ड के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि ये तीनों दिल्ली के लोगों से अवैध वसूली करते थे। ओम प्रकाश काला उर्फ काला जठेड़ी गैंग के तीन शूटरों की गिरफ्तारी पर संयुक्त सीपी,पश्चिमी रेंज,जतिन नरवाल ने बताया कि ये तीनों अपराधी काला जठेड़ी गैंग के ओम प्रकाश काला के शूटर हैं और इलाके में जबरन वसूली के लिए अपराध कर रहे थे। जब पुलिस ने उन्हें रोका,तो वे नहीं रुके और पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई और उनके पैर में गोली लगी और तीनों अपराधियों का वर्तमान में इलाज चल रहा है। हमने उनसे कुल चार हथियार बरामद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.