बरेली, जनवरी 6 -- बरेली। जिले के आकांक्षी ब्लॉकों में कुपोषण मिटाने के अभियान पर लापरवाही भारी पड़ रही है। यूनिसेफ की हालिया आकांक्षी ब्लॉक मॉनिटरिंग रिपोर्ट में यह गंभीर तथ्य सामने आया है कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की लंबाई और वजन की माप मानक के अनुसार नहीं की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक मझगवां और दमखोदा जैसे ब्लॉकों में हालत बेहद खराब है, जहां अधिकांश आंगनबाड़ी वर्कर बच्चों का सही वजन तक नहीं ले पा रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार मझगवां ब्लॉक में स्थिति ज्यादा चिंताजनक है। यहां 93 प्रतिशत आंगनबाड़ी वर्कर बच्चों का वजन गलत माप रही हैं। वहीं दमखोदा में 83 प्रतिशत कार्यकत्रियां बच्चों की लंबाई और वजन मापने में विफल साबित हुई हैं। ऐसे में बच्चों के पोषण स्तर का सही आकलन और उपचार कठिन है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि लंबाई और वजन की माप गलत हो...