गोरखपुर, मार्च 23 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता पूर्वी यूपी में मौसम विभाग का पूर्वानुमान सटीक नहीं हो पा रहा है। इसकी मुख्य वजह है ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन के रिपोर्टिंग में दिक्कत। गोरखपुर और बस्ती मंडल में लगे सात में से छह ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन खराब है। यह काम नहीं कर रहे हैं। इसको लेकर आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग कार्यालय ने एक रिपोर्ट भी दिल्ली व लखनऊ के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी है। पूर्वी यूपी में प्रमुख उद्योग कृषि है। किसानों को मौसम की सटीक जानकारी देने के लिए गोरखपुर और बस्ती मंडल के सभी जनपदों में एक-एक ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन स्थापित किया गया है। यह बेहद आधुनिक मौसम गणना सिस्टम है। जिसमें तापमान, बारिश, आद्रता, हवा की दिशा व गति, हवा का दबाव की गणना करती है। इसके लिए अलग-अलग सेंसर लगे हैं। ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन से हर घंटे यह रिपोर्ट लखन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.