नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया तेज कर दी है और इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत शीर्ष नेताओं की बैठक हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और ओडिशा जैसे प्रमुख राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति पर मंथन किया गया। अब तक 14 राज्यों में अध्यक्ष तय किए जा चुके हैं, लेकिन पार्टी संविधान के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव तब तक नहीं हो सकता जब तक 19 राज्यों में संगठनात्मक चुनाव न हो जाएं। बताया जा रहा है कि बाकी राज्यों के नाम जल्द तय कर लिए जाएंगे और इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तारीख का ऐलान प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए किया जाएगा। संभावना है कि यह चुनाव इसी महीने के अंत या अगले महीने की शुरुआत मे...