अंबेडकर नगर, फरवरी 15 -- बहराइच, संवाददाता। महिला महाविद्यालय बहराइच की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक के सात दिवसीय विशेष शिविर का रविवार को समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुस्कान तिवारी ने लोकगीत कैसे खेलन जैबू सावन में कजरिया प्रस्तुत कर वातावरण को लोक-सुगंध से सराबोर कर दिया। शाहिना, मुस्कान नाग, कीर्ति यादव एवं प्रीति ने राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत उठे समाज के लिए उठे प्रस्तुत कर सेवा भावना का संदेश दिया। निशा गुप्ता एवं शगुन वर्मा ने देशभक्ति गीत देश रंगीला-रंगीला से राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत की। शीलम ने होरी गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी तथा नाइल ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। ताबा इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.