नई दिल्ली, जनवरी 1 -- अंक ज्योतिष के मुताबिक किसी लड़की का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या फिर 27 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 9 होता है। मूलांक 9 का स्वामी ग्रह मंगल है। मान्यता है कि मूलांक 9 की महिलाएं लड़कियां काफी साहसी, सुंदर और आत्मविश्वासी होती हैं। ये खेल-कूद में आगे रहती हैं और हर कार्य को साहस के साथ करती हैं। चलिए जानते हैं इनकी खूबियों के बारे में।मंगल की कृपा जैसा कि हर मूलांक का संबंध किसी ना किसी ग्रह से होते हैं। वैसे ही मूलांक 9 की लड़कियों पर मंगल ग्रह की खास कृपा होती है जिस वजह से ये कठिन हालातों में भी घरकार पीछे नहीं हटती बल्कि इनका सामना हंसते-हंसते करती हैं। इनका मन साफ होता है। इस मूलांक की लड़कियां काफी लंबे समय तक अपने दिल में किसी के लिए किसी भी तरह की दुश्मनी नहीं रखती हैं। लेकिन, दिल साफ होने के बावजूद भी इन्...