लखनऊ, जुलाई 10 -- कैसरबाग स्थित परिवहन निगम मुख्यालय के पास गुरुवार दोपहर एक बजे सड़क धंस गई। करीब ढाई फुट गहरा और एक फुट चौड़ा गड्ढा होने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कोई अनहोनी नहीं हुई। सूचना मिलते ही ट्रैफिक कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचे और बैरिकेडिंग से रास्ता बंद कर दिया। पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों के मुताबिक जलनिगम के चैम्बर लीकेज होने से सड़क धंस गई। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालने के लिए ट्रैफिक को दूसरी लेन पर शिफ्ट कर दिया। इससे डालीगंज से परिवर्तन चौक की तरफ जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक जाम हो गया। करीब दो घंटे बाद पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों ने मिट्टी डालकर गड्ढे का भरा। इसके बाद शाम छह बजे से ट्रैफिक चलाया गया। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सत्येन्द्र सिन्हा ने बताया कि जलनिगम के चैम्बर लीकेज होने से सड़क धंस गई।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.