बहराइच, फरवरी 21 -- बहराइच, संवाददाता। कैसरगंज के भेड़िया प्रभावित इलाके में एक बच्चे का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। किसान गन्ने के खेत में कटाई कर रहे थे इस दौरान कंकाल देखा और पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दरअसल इस इलाके में भेड़िए के हमले में 13 लोग मारे गए हैं और दो बच्चे अभी भी लापता हैं। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के गोड़हिया नम्बर तीन के मजरे नया लोधनपुरवा में गन्ने की कटाई के दौरान बच्चे की खोपड़ी मिलने से सनसनी फैल गई। खबर फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। कुछ ग्रामीण मिले सिर के कंकाल को करीब तीन माह पूर्व भेड़िये की शिकार चार वर्षीय बालिका जान्हवी की बता रहे है। कुछ का कहना है कि सिर बच्ची का लग रहा है इसलिए जान्हवी का हो सकता है। इसे लेकर गांव में एक बार फिर दहशत और गम व गुस्से का माहौल बन गया...