नई दिल्ली, मार्च 26 -- दिल्ली हाई कोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास में लगी आग के बाद कथित नकदी बरामदगी के मामले की जांच के सिलसिले में पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) के नेतृत्व में एक टीम बुधवार को उनके आवास पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि टीम दोपहर करीब 1.50 बजे जस्टिस वर्मा के घर पहुंची और दो घंटे बाद वापस लौट गई। हालांकि, पुलिस टीम ने मीडिया से बात नहीं की और जस्टिस वर्मा के घर से निकलकर सीधे तुगलक रोड पुलिस थाने चली गई। दूसरी तरफ जस्टिस वर्मा ने देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना द्वारा इस मामले में गठित आंतरिक समिति के समक्ष पेश होने और अपना बयान दर्ज कराने से पहले बुधवार को पांच वकीलों की एक टीम के साथ मुलाकात की और उस टीम से कानूनी सलाह ली।पांच वकीलों की टीम में कौन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.