नई दिल्ली। प्रभात कुमार, मार्च 23 -- दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी आवास से नकदी मिलने के आरोपों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (सीजेआई) संजीव खन्ना ने शनिवार को तीन जजों की कमेटी बनाई है। दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय की ओर से सौंपी गई डिटेल रिपोर्ट के बाद यह फैसला किया गया। पहली बार दस्तावेज सार्वजनिक किए गए : सुप्रीम कोर्ट ने न्यायपालिका पर लोगों का भरोसा बनाए रखने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मामले से जुड़े सभी दस्तावेज शनिवार देर रात अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक किए। सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी जज के खिलाफ आरोपों की जांच से जुड़े सभी दस्तावेज सार्वजनिक किए गए। न्यायिक कार्य से दूर रखने का निर्देश : सीजेआई ने दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय को फिलहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.