गिरडीह, फरवरी 13 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड के महेशमरवा पंचायत अंतर्गत कैली पहाड़ी गांव में वर्षों से दो समुदायों के बीच चल रहे जमीन विवाद का आखिरकार शांतिपूर्ण समाधान निकाल लिया गया। इस विवाद को सुलझाने में धनवार अंचल अधिकारी यशवंत सिन्हा, डोरंडा भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू पांडेय, 20 सूत्री अध्यक्ष सफीक अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि नागेश्वर यादव तथा अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दोनों पक्षों के साथ बैठकर विस्तृत बातचीत की गई, जिसके बाद आपसी सहमति से विवाद का निपटारा किया गया। इस दौरान अंचल अधिकारी यशवंत सिन्हा ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था, जिसे सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों के सहयोग से शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया ...