दुमका, फरवरी 8 -- दुमका, प्रतिनिधि। एसएस विद्‌या विहार दुमका में एक कैलीग्राफी (सुलेख) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा पंचम से नवम् तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन हर सत्र में विद्‌यालय प्रबंधन द्वारा किया जाता है। इस प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य छात्र-छात्राओं के मानसिक और बौधिक स्तर के साथ-साथ लेखन कला के प्रति उनकी रूचि को बढ़ाना होता है। आज के इस वर्तमान युग में जहां एक ओर इंटरनेट के बढ़ते प्रभाव के कारण इस कला की अहमियत को कम किया है। वहीं दूसरी ओर इसका असर छात्र-छात्राओं के बौधिक विकास को प्रभावित करता है। स्पष्ट और सुंदर लेखन शिक्षा का एक महत्वपूर्ण भाग होता है। बच्चों के कोमल मन में अगर प्रारंभ से सुलेख के प्रति उनका ध्यान आकृष्ट कराई जाए तो निसंदेह उनकी प्रतिभा में निखार आ सकता ह...