आगरा, मार्च 24 -- मलपुरा, हिन्दुस्तान संवाद मलपुरा क्षेत्र में करौली जाने वाले भक्तों का सैलाब लगातार उमड़ रहा है। भक्तों के लिए जगह-जगह विश्राम गृह और भंडारों का भी आयोजन किया गया है। परिवार सहित जा रहे संजय प्रजापति ने बताया है कि वह अपनी वृद्ध माता को टेंपो में बिठाकर पैदल ही करौली मां के दर्शन को लेकर जा रहे हैं। भक्त अमित बघेल ने बताया कि वह हर वर्ष पैदल ही माता रानी के दर्शन को जाते हैं। मलपुरा निवासी सोनू चौधरी, वीरेंद्र सिंह काका ,महावीर सिंह, देशराज सिंह आदि बताया है कि बालाजी गार्डन पर भक्तों के विश्राम करने के लिए शिविर लगाया गया है। ग्वालियर रोड एवं नहर दक्षिणी बाइपास पर श्रद्धालुओं द्वारा लगातार भंडारों का आयोजन किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.