नई दिल्ली, मई 21 -- कैलास मानसरोवर यात्रा का लक्की ड्रा आज 21 मई बधुवार को निकाला जाएंगा। विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह की मौजूदगी में यहां जवाहरलाल भवन में यह ड्रा निकाला जाएगा। विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी। उत्तराखंड के लिपुलेख मार्ग से पांच दल में करीब 250 श्रद्धालुओं को कैलास मानसरोवर के दर्शन के लिए भेजा जाएगा। विदेश मंत्रालय द्वारा इस बार जून-जुलाई के बीच में कैलास मानसरोवर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस साल तीर्थयात्रियों के कुल 15 जत्थे भेजे जाएंगे। प्रत्येक जत्थे में 50 यात्री शामिल किए जाएंगे। 5 जत्थे उत्तराखंड के रास्ते तथा 10 सिक्किम के रास्ते यात्रा पर जाएंगे। मंत्रालय ने यात्रा के लिए लोगों से आनलाइन आवेदन मांगे थे। इसमें बड़े पैमाने पर लोगों ने आवेदन किए हैं क्योंकि कोविड और चीन के साथ संबंधों में तन...