लखनऊ, फरवरी 23 -- लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय इंटर हॉस्टल कॉम्पिटिशन फेस्ट 2026 का तीसरा दिन खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के नाम रहा। एक ओर कैलाश हॉल में कबड्डी का कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जबकि सीएसए हॉल में प्रदर्शन कला के कई रंग बिखरे। ऐतिहासिक कैलाश हॉल के मैदान में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट के फाइनल में कैलाश हॉल ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। वहीं निवेदिता हॉल उप विजेता रहा। दूसरी तरफ सीएसए हॉल को थिएटर में तब्दील कर दिया गया। यहां* एकल नृत्य में छात्रों ने भावपूर्ण अवधी लोक कला से लेकर आधुनिक बॉलीवुड धुनों पर अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समूह नृत्य में भांगड़ा की ऊर्जा, कथक का लालित्य और आधुनिक हिप-हॉप शैलियों के मिश्रण ने भारत की विविधता की एक जीवंत तस्वीर पेश की। नाटक में बौद्धिक हास...