कोडरमा, फरवरी 6 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि । कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर झुमरी तिलैया में गुरुवार को प्रांत स्तर पर आयोजित सुलेख प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले दोनों भैया वेदांश शरण और आयुष कुमार को सम्मानित किया गया। मौके पर मुख्य रूप से नगर परिषद के सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार उपस्थिति थे। दोनों छात्रों को सम्मानित करते हुए प्राचार्य आनंद मोहन ने कहा कि सुलेख व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में बताता है। उन्होंने कहा कि बाल्यावस्था में यदि सुलेख पर ध्यान दिया जाता है तो निश्चित रूप से सुलेख के लिए आगे ध्यान देने की आवश्यकता नहीं होती। इसलिए हमारे भैया-बहनों में इसे ठीक करने के लिए प्रांतीय समिति के द्वारा ही प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है और उन्हें प्रांतीय स्तर पर पुरस्कृत व सम्मानित किया जाता है। भैया बहनों में रचनात्मक प्रवृत्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.