कोडरमा, अगस्त 30 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर झुमरी तिलैया की वंदना सभा में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन कर भैया-बहनों को इस दिवस के बारे में बतलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उपस्थित अधिकारियों का परिचय प्रभारी मनोज कुमार सिंह के द्वारा कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य आनंद मोहन ने बताया कि ध्यानचंद भारतीय हॉकी के ऐसे जगमगाते सितारे हैं, जो भले आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी उपलब्धियां आज भी हमें गौरवान्वित करती है। उनके द्वारा प्रदर्शित किया गया खेल आज की पीढ़ी के लिए भी आदर्श है। आज के प्रयागराज में 1905 में इनका जन्म हुआ और 1956 में इन्हें पद्मभूषण से अलंकृत किया गया। इनके जन्मदिन को स्मरणीय बनाने के लिए हमारी सरकार ने इसे खेल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। इस अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.