हल्द्वानी, अप्रैल 26 -- हल्द्वानी, संवाददाता। कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए इस बार कुल 15 दल ही भेजे जाएंगे। इनमें से 5 दल उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे और 10 दल सिक्किम के नाथूला दर्रे के रास्ते जाएंगे। पहले 18 दल उत्तराखंड से और 10 दल सिक्किम से जाया करते थे। इच्छुक श्रद्धालुओं के यात्रा के दलों की संख्या पहले के मुकाबले कम कर दी गई है। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन)के अनुसार यात्रा का संचालन देरी से होने के कारण दलों को कम किया गया है। कोरोना के बाद शुरू हो रही कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए इस बार उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे से पांच दल ही यात्रा के लिए जा सकेंगे। पहले जहां 18 दल उत्तराखंड तो 10 दल सिक्किम से जाते थे। इस बार 13 दलों की संख्या कर कर दी गई है। कुमाऊं मंडल विकास निगम के मुताबिक प्रत्येक दल में 50 यात्री शामिल होंगे। दलों की स...