मुजफ्फरपुर, सितम्बर 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अखंड भारत पुरोहित महासभा की ओर से शनिवार को बाबा गरीबनाथ मंदिर में कैलाश मानसरोवर यात्रियों को सम्मानित किया गया। शहर के शैलेंद्र कुमार कैलाशी और सुनील कुमार कैलाशी 21 दिन की कठिन यात्रा पूरी कर लौटे हैं। दोनों को महासभा के पदाधिकारियों ने बनारसी पाग, अंगवस्त्र और पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। शैलेंद्र कुमार कैलाशी ने यात्रा का अनुभव बताते हुए कहा कि कैलाश मानसरोवर की परिक्रमा और दर्शन अलौकिक होता है। वहां हर क्षण मौसम बदलता है। वहां कभी घुंघरू की सुनाई देती है तो कभी डमरू की गूंज। कभी शंखनाद और तो कभी ओम शब्द की ध्वनि सुनाई पड़ती है। उन्होंने कहा कि उस स्थल का वर्णन शब्दों में करना कठिन है। सम्मान समारोह में महासभा के वरिष्ठ संरक्षक पंडित विनय पाठक, संस्थापक पंडित हरिशंकर पाठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.