अयोध्या, सितम्बर 14 -- अयोध्या। नेपाल में हिंसा के दौरान नेपाल में फंसे अयोध्या के लोगों की सकुशल वापसी शुरू हो गयी है। अयोध्या के शक्तिनगर कालोनी निवासी सुशील राजपाल भी विगत 31 अगस्त की रात कैलाश मानसरोवर का दर्शन करने गए। वह अयोध्या के आठ अन्य लोगों के साथ कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे। लेकिन नेपाल हिंसा के कारण रास्ते में फंसे थे। शनिवार को सुशील राजपाल की सकुशल घर वापसी हुई तो परिवार खुशी से झूम उठा। राजपाल के भाई धीरज राजपाल ने बताया कि परिवार और पड़ोसियों ने भैया का गर्मजोशी से स्वागत किया। नेपाल की परिस्थिति देखकर पूरा परिवार और समाज चिंता में था। लेकिन उनके सकुशल लौट आने से सभी के चेहरों पर प्रसन्नता छा गई। माता जी अपने पुत्र को देख भावुक होकर रो पड़ीं। वहीं पिताजी ने उन्हें ढेर सारा आशीर्वाद दिया। बच्चों में भी अपार उल्लास और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.