मेरठ, मार्च 27 -- मेरठ। नगर निगम ने गृहकर का 40 लाख से अधिक बकाया अदा न करने पर कैलाश प्रकाश स्टेडियम स्थित क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी(आरएसओ) के दफ्तर को सील कर दिया है। साथ ही सीलिंग के बावजूद बकाया भुगतान न करने पर राजस्व वसूली के लिए आरसी जारी करने की चेतावनी भी दी है। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार गौतम और कर अधीक्षक विनय शर्मा ने बताया कि कैलाश प्रकाश स्टेडियम परिसर पर 40 लाख 56 हजार 412 रुपये का बकाया है। तीन बार स्टेडियम के संचालक क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी को नोटिस दिया गया। भुगतान का अनुरोध किया गया पर भुगतान नहीं हुआ। नगर आयुक्त के निर्देश पर बुधवार को आरएसओ दफ्तर को सील कर दिया गया। उधर, आरएसओ दफ्तर के कर्मचारियों का कहना है कि स्टेडियम की संपत्ति का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। कई संपत्तियों का किराया भी जमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.