संभल, जनवरी 17 -- कैलादेवी थाना क्षेत्र से एक युवती के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में धनारी थाना क्षेत्र के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद से परिवार में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है। युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि वे दिल्ली में मजदूरी करते हैं। उनकी दो बेटियां पहले दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रही थीं, लेकिन करीब सात महीने पहले दोनों बेटियां गांव लौट आईं और अपनी मां के साथ रहने लगीं। पीड़ित पिता के अनुसार 12 जनवरी को उनकी बेटी परिवार की अन्य महिलाओं के साथ मंदिर में जल चढ़ाने गई थी। मंदिर से लौटते समय वह अचानक रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लग सका। थाना प्रभारी जितेंद्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.