संभल, जुलाई 6 -- कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव चाचू नागल की मढ़ैया में रविवार सुबह धान के खेत में घायल अवस्था में मोर पड़ा मिला। खेत काम कर रहे किसानों ने घायल मोर को देखा तो वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग के टीम मौके पर पहुंची जहां घायल मोर का उपचार किया गया। थाना क्षेत्र के गांव चाचू नागल की मढैया के जंगल में रविवार को घायल अवस्था में मादा मोर धान की फसल में संजीव के खेत पड़ा हुआ था। खेतो में काम कर रहे किसानों को घायल अवस्था में मोर पड़ा हुआ दिखाई दिया। खेत स्वामी संजीव ने वन विभाग के कर्मचारियों मोर के घायल हो की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग कर्मी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पशु चिकित्सक को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने घायल मोर का उपचार किया। उपचार के बाद घायल मोर को वन विभाग की टीम पवांसा ब्लॉक ...