लोहरदगा, अगस्त 27 -- कैरो, प्रतिनिधि।लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड के उतका गांव निवासी 59 वर्षीय किसान यशवंत मिंज की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई। यशवंत अपने धान खेत में घास काटने गया था। इसी क्रम में अचानक उसकी मौत हो गई। जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजन खोजने खेत गए, इस दौरान उसे मृत पाया गया। उसका शरीर काला हो गया था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसकी मौत जहरीले सांप के काटने से हुई है। पर अभी भी मौत के कारणों का अपष्ट पता नहीं चल पाया है। उसे पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया गया। इसके मौत से गांव में मातम छा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.