लोहरदगा, अगस्त 28 -- कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा कैरो प्रखंड बस्ती स्थित दुर्गा बाड़ी में श्री गणेश की पूजा का आयोजन किया गया। गणपति की प्रतिमा और पंडाल स्थापित करने में किशोरों और बच्चों की खास भूमिका रही है। पूजा समिति के सभी सदस्य 15 साल से कम उम्र के किशोर हैं। इन्होने भव्य पूजा पंडाल बनाकर गणपति के मूर्ति स्थापित कर विधिवत पूजन किया। समिति के अध्यक्ष कृतिक कुमार ने बताया कि भगवान गणेश बुद्धि-विवेक, संस्कार के देवता हैं। किशोर उम्र में इनकी कृपा मिल जाए तो जीवन सफल हो जाए। आयोजन में आकाश कुमार, शशांक पाण्डेय, राजा कुमार, बबलू महली, संदीप महली, निखिल कुमार, आयुष कुमार, प्रेम कुमार, शशि कुमार आदि का योगदान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.