लोहरदगा, अगस्त 21 -- कैरो, प्रतिनिधि।लोहरदगा कैरो प्रखंड स्थित दुर्गा बाड़ी में मां अम्बे दुर्गा समिति की बैठक नवनिर्वाचित अध्यक्ष शैलेश साहु की अध्यक्षता में हुई। इसमें धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाने पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से समिति का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष दिलीप साहू, गौतम कुमार, रवि रजक, शशि ठाकुर को बनाया गया। सचिव अंकित सोनी, सह सचिव भोला साहू, अंकित साहु, अमित गुप्ता बने। कोषाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, सह कोषाध्यक्ष राहुल वर्मा, अनमोल कुमार, पंकज कुमार साहु चुने गए।मीडिया प्रभारी अमित कुमार, पूजा प्रभारी संजय साहु, विष्णु कुमार बनाए गए। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गोबिंद मुखर्जी, रोहित प्रजापति, अमन पांडे, मोहित सोनी, रंजन सोनी, चंदन ठाकुर, पवन ठाकुर, कुलदीप कुमार, राधे श्याम, सौमित्र त्रिपाठी चुने गाए। पंडाल प्रभारी, सुमन स...