लोहरदगा, जून 21 -- कैरो, प्रतिनिधि।लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से कैरो से खरता जाने वाली सड़क खरता गेंदा मैदान के पास बह गयी है। इससे आवागमन बाधित हो गई है। खरता, हनहट, गितिलगढ़ गांव के ग्रामीणों को कैरो प्रखण्ड मुख्यालय आने में काफी परेशानी हो रही है। सड़क में छह फीट गड्ढा हो गया है। इससे इसकी तुरंत मरम्मती भी संभव नहीं है। इस रास्ते से सैकड़ों लोग रोज कैरो या फिर मदरसा, चान्हो, सोंस की ओर जाते हैं। यही एक मुख्य सड़क है।कोई दूसरा विकल्प नहीं है। जबतक इसकी मरम्मत नहीं होती है। आवागमन बाधित ही रहेगा। खरता गांव निवासी जयमंगल मुंडा, तोने उरांव, बंधु उरांव, कृष्णा मनी यादव, बीरबल महली, सोमनाथ महली, सुशेण यादव ने प्रशासन से इसकी मरम्मत कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.