लोहरदगा, जुलाई 15 -- कैरो, प्रतिनिधि।लोहरदगा कैरो प्रखंड के सभी शिवालयों में सावन की पहली सोमवारी को शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। विराजपुर बुढ़वा महादेव, गजनी महादेव मंडा, मनोकामना बाबा भोलेनाथ खरता, नरौली शिव मंदिर, नंदनी जलाशय तट स्थित शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जलाभिषेक व पूजा अर्चना के लिए लगी रही। इसमें महिला, पुरुष के साथ बच्चे बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा कैरो और उतका शिव मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन कर शिव भजन और शिव चर्चा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...