नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- Gold Silver Price 11 September: सोने-चांदी की गर्मी आज थोड़ी कम हुई है। सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का भाव आज 212 रुपये सस्ता होकर बिना जीएसटी 109223 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं चांदी के रेट में 327 रुपये प्रति किलो की कमी हुई है। इस सितंबर में सोना 6835 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है। जबकि, चांदी की कीमत में प्रति किलो 6695 रुपये का उछाल आया है। आईबीजेए के रेट्स के मुताबिक अगस्त के अंतिम कारोबारी दिन को सोना 102388 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बंद हुआ था। चांदी भी 117572 रुपये प्रति किलो के रेट पर बंद हुई थी। जीएसटी के साथ सर्राफा मार्केट में चांदी 127868 रुपये किलो हो गई है। जबकि, सोना 112691 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। आइबीजेए के मुताबिक बुधवार को चांदी बिना जीएसटी 124594 रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.