नई दिल्ली, अगस्त 19 -- Gold Silver Price 19 August: सर्राफा बाजारों में आज भी सोने-चांदी के भाव में गिरावट है। अब 24 कैरेट गोल्ड 8 अगस्त के ऑल टाइम हाई 101406 रुपये से 2260 रुपये सस्ता है। जबकि, जीएसटी के साथ सर्राफा मार्केट में 24 कैरेट गोल्ड 102120 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से बिक रहा है। आज 24 कैरेट सोने का भाव 477 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं, चांदी ने 885 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की है। चांदी अब 113165 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है। जीएसटी समेत चांदी की कीमत 116559 रुपये किलो रह गई है। सोमवार को चांदी बिना जीएसटी 114050 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। जबकि, सोना 99623 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।कैरेट के हिसाब से आज गोल्ड के भाव आज 23 कैरेट गोल्ड भी 475 रुपये सस्ता होकर 98749 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से खुला। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.