किशनगंज, मई 24 -- बिशनपुर, निज संवाददाता। कोचाधामन प्रखंड के विभिन्न पंचायत के अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति टोलों में विकास शिविर का आयोजन किया गया। इसी क्रम में कैरीबीरपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्हैयाबारी में भी विकास शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी और लाभ दिया गया। कोचाधामन बीडीओ श्री राम पासवान ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतो में लगे विकास शिविर का जायजा लिया। इस बाबत बीपीआरओ जफर इकबाल ने बताया कि कैरीबीरपुर पंचायत में लगे विकास शिविर के दौरान लोगों को 22 प्रकार की सरकारी योजनाओं का ऑन स्पॉट लाभ दिया गया। मौके पर पंचायत सचिव अमरजीत कुमार, विकास मित्र अनुराधा कुमारी सहित कई पंचायत स्तरीय कर्मी व अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.