कौशाम्बी, नवम्बर 21 -- कोखराज, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के राला गांव स्थित राजकीय हाई स्कूल में शुक्रवार को कॅरियर मेले का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि डॉ. भूपेंद्र त्रिपाठी प्रभारी चिकित्साधिकारी पश्चिमशरीरा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों को उनके जीवन से संबंधित शिक्षा व रोजगार के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि शिक्षा एक ऐसा धन है, जिसको कभी खत्म नहीं किया जा सकता। डॉ. एपीजी अब्दुल कलाम के बारे में जानकारी देते हुए बच्चों से कहा कि वह हरदम यही कहते थे कि सपने ऐसे देखने चाहिए जो सोने नहीं दें। इस मौके पर प्रधानाचार्या डॉ. प्रतिभा रानी शर्मा, सुजाता वर्मा, शोभा सिंह, विजय कुमारी, अर्चना, प्रधान प्रतिनिधि मुजाहिद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...