शामली, मई 28 -- मंगलवार को कैराना महायोजना 2031 पर आपत्तियां आमंत्रित करने का अंतिम दिन था। अंतिम दिन महायोजना के ड्राफ्ट पर छह आपत्तियां दाखिल की गयी है। इन आपत्तियों के निस्तारण के लिए 29 मई में मुजफ्फरनगर में विकास प्राधिकरण कार्यालय पर समित सुनवाई करेगी। सुनवाई एवं आपत्तियां निस्तारण के बाद कैराना महायोजना 2031 बोर्ड की अनुमति के बाद शासन की स्वीकृति को भेजी जायेगी। इसे शामली महायोजना मे शामिल किया जायेगा। बहूप्रतीक्षारत शामली महायोजना 2031 एमडीए बोर्ड से स्वीकृति के बाद शासन स्तर पर लंबित है। इस महायोजना को तीन साल से अधिक समय हो गया है लेकिन अभी तक अस्तित्व में नहीं आई है। विभिन्न स्तरों पर रुकावटों आती रही। जबकि इससे पहले शासन ने एमडीए के सीमा विस्तार को स्वीकृति प्रदान कर 53 गांव शामिल कर लिए। अब शासन ने शामली महायोजना को स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.