शामली, अप्रैल 29 -- दो दिन पूर्व यमुना नदी में डूबे दो अन्य मजदूरों के शव भी गोताखोरों ने बरामद कर लिए हैं। एक दिन पूर्व एक मजदूर का शव मिला था। शव नहीं मिलने पर परिजनों ने हंगामा करते हुए जाम भी लगाया था। यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी में दो दिन पूर्व श्यामू, राकेश, पिंटू, राजेश, अजय व सूरज निवासीगण गांव कंडेलगंज जनपद गोंडा हाल निवासी वीरनगर कॉलोनी उग्राखेड़ी मोड के निकट पानीपत नहाने के लिए आए थे, जिनमें श्यामू (19), राकेश (24) व पिंटू (30) गहरे कुंड में डूब गए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और गोताखोरों को सर्च अभियान में लगाया था। एक दिन पूर्व परिजनों ने सर्च अभियान में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। उन्होंने यमुना ब्रिज चौकी के सामने हाईवे पर जाम भी लगा दिया था। कोतवाली प्रभारी ने परिजनों से वार्ता करते हुए ...