जमशेदपुर, जनवरी 16 -- जमशेदपुर। एसिया के उपाध्यक्ष देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी के लापता होने की खबर से शहर में चिंता का माहौल है। गुरुवार को पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता कैरव गांधी के परिजनों से मिलने उनके आवास पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। बन्ना ने परिजनों से बातचीत कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद गंभीर है और इसमें त्वरित व प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है। बन्ना गुप्ता ने पुलिस के वरीय अधिकारियों से भी बातचीत की और मामले की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि जांच में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि अपहरण या लापता होने जैसी घटनाओं में समय सबसे अहम होता है और पुलिस को तकनीकी व मानवीय, दोनों स्तरों पर पूरी ताकत के साथ कार्रवाई करनी चाहिए। बन्ना ने भरोसा जताया कि पुलिस प्रशासन पूरे माम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.